Tuesday, September 9, 2014

जीभ से नहीं शरीर से पूछें कि क्या खाएं



जिंदगी जीना बहुत आसान है लेकिन हमलोग गलतियां करके उसे मुश्किल बना देते हैं। हर कोई जीवन में खुश रहना चाहता है, सकारात्मक होना चाहता है, अधिक क्रिएटिव और प्रोडक्टिव होना चाहता है। भरपूर पैसा और समाज में सम्मान पाना सभी का लक्ष्य होता है। लेकिन इस बेहतर जीवन को और उसके आनंद को पाने के लिए हम क्या करते हैं? कुछ नहीं। क्या आप जानते हैं कि अच्छा परिवार, बहुत सारे दोस्त, अच्छा स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा एक सुखी जीवन के लिए पर्याप्त है, लेकिन हम अपनी पूरी जिंदगी लोगों के साथ खुद की तुलना करने में लगा देते हैं। अपने आपको भागयशाली मानने की बजाय अतिमहत्वाकांक्षी हो जाते हैं 
 और उस चक्कर में जिंदगी का असली स्वाद लेना भूल जाते हैं।

Sunday, September 7, 2014

फास्ट-फूड का बढ़ता चलन



भागती-दौड़ती जिदंगी में लोगों के पास इतना वक्त नहीं रह गया है कि वे सेहतमंद भोजन कर सकें, और वे इधर-उधर कुछ भी खाकर अपना काम चला लेते हैं और आजकल बच्चों और युवाओं में फास्ट-फूड के प्रति तेजी से लगाव बढ़ रहा है। यह जानते हुए भी कि फास्ट-फूड सेहत के लिए हानिकारक है, इसमें प्राकृतिक तत्व बहुत कम होते हैं और इसमें अत्यधिक वसा होता है,फास्ट-फूड यानी पहले से तैयार भोजन की मांग भारत सहित दुनिया भर में तेजी से बढ़ती जा रही है। पहले के जमाने में बच्चे गेहूं, चावल, दही, और हरी सब्जियों से बने भोजन पर पले थे लेकिन इन दिनों ये चीजें इतिहास का हिस्सा बन चुकी हैं।

Sunday, August 31, 2014

सभ्यता संस्कृति से रु-बरु कराता खानपान



जैसे हम जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के भोजन जोकि हमारी सभ्यता संस्कृति से हमें अवगत कराती है| साथ ही साथ हमारे पूर्वजों से मिली एक विरासत के रूप में हमारी पहचान भी कराती है| क्योंकि जैसे हर देश की हर राज्य की भाषा अनेक है, उसी प्रकार खानपान भी हर राज्य का हर देश का अलग-अलग होता है और ये अभिन्न अंग होता है हर देश का। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं है कि हम जिस देश में रहते हैं उसी की वेश-भूषा या खान पान को अपनायें क्योंकि इससे तो हम अपने संस्कृति से जुड़े रह सकते हैं लेकिन दूसरे देशों की सभ्यता संस्कृति से हम वंचित रह जायेंगे| इस ब्लॉग के माध्यम से मैं संस्कृति को खान-पान से जोड़ रही हूँ, जिससे कि आजकल के लोग बहुत ही मानते हैं और इसे अपनाने में भी उन्हें कोई संकोच नही हो रहा है|